फ्री में बनाइए अपना पर्सनल वेब पेज़
Tech guru क्या आप अपना पर्सनल वेबपेज बनाना चाहते हैं, जो आपकी बेसिक जानकारी के साथ ही आपके वर्क को भी दिखाए। भले ही आपको अपना ऑनलाइन पोर्टफोलियो तैयार करना हो, या आपके सभी सोशल नेटवर्क्स को एक ही जगह पर दिखाना हो, आप इसके लिए कुछ विकल्प चुन सकते हैं समबडी ऑनलाइन प्रोफाइल के लिए यह सबसे आसान, क्लीन और आकर्षक प्लेटफॉर्म है। यहां आप अपना नाम भरिए, फोटो अपलोड कीजिए, अपने बारे में कुछ जानकारियां दीजिए और पब्लिश का बटन दबाते ही आपका पर्सनल वेबपेज आपके सामने होगा। आप इसे किसी के साथ भी शेयर कर सकते हैं और अपने रिज्यूमे के साथ भी जोड़ सकते हैं। http://www.somebody.io स्वाइट यदि आप चाहते हैं कि आपका पर्सनल वेबपेज रेगुलर अपडेट होता रहे और इसके लिए आपको मेहनत भी नहीं करनी पड़े, तो आप स्वाइट की मदद ले सकते हैं। यह साइट आपके सभी सोशल नेटवर्क्स को एक साथ जोड़ देती है और उन्हीं अपडेट्स के जरिए आपके पर्सनल वेबपेज को पूरी तरह से अपडेट रखती है। यह आपके लिए उपयोगी हो सकती है। https://swite.com/ कार्ड यदि आप अपना आकर्षक ऑनलाइन बिजनेस कार्ड चुटकियों में तैयार करना चाहते हैं, तो इस स...